ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ की तैयारियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया जायजा

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 17 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने महाकुंभ से आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को प्रमोट करने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से साफ निर्देश दिए कि हर स्तर पर सुरक्षा, सफाई, और परिवहन की बेहतर व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालु आसानी से महाकुंभ में भाग ले सकें। साथ ही, उन्होंने धर्मस्थलों के आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जनसभाओं में गरजे योगी, बोले- पहले माफिया के नतमस्तक थी सरकार, अब विकास और कानून दोनों साथ चल रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link