Uttar Pradesh

लखनऊ : कड़ाके की ठंड में रात को रैन बसेरों में पहुंचे सीएम योगी… ठहरे लोगों से मिले

लखनऊ, 16 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी है। इस मौसम में फुटपाथ या खुले में रात गुजारने वालों को बेहद तकलीफ होती है। बेसहारा और जरूरतमंदों की सुविधा के लिए सरकारी स्तर से रैन बसेरे बनाए गए है। लखनऊ में रैन बसेरों का हाल देखने सीएम योगी आदित्यनाथ खुद निकले।

रैन बसेरे की सुविधाओं के बारे में पूछा

सीएम ने सूबे की राजधानी लखनऊ में मिल एरिया कॉलोनी और लक्ष्मण मेला मैदान रोड पर बनाये गए रैन बसेरों का बुधवार रात निरीक्षण किया। वहां ठहरे हुए लोगों से बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। लोग सीएम को रात के वक्त सामने देखकर हैरत में पड़ गए। सीएम उनसे रूबरू हुए तो लोगों को पता चला कि उनका हाल जानने आए हैं।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने भोजन के साथ कंबल भी दिए

Advertisement

सीएम ने रैन बसेरों में रुके लोगों को भोजन और कंबल भी वितरित किया। सीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी की सुविधा, सेवा और सुरक्षा को लेकर डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें  मेरठ: एनकाउंटर में ढेर नईम का फरार साथी सलमान भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link