CrimeUttar Pradesh

आगरा: डकैती के दौरान हत्या के मामले में 16 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजा

मयंक चावला
आगरा, 11 नवंबर 2024:

भदरौली के एक व्यापारी के घर में हुई डकैती और हत्या के मामले में 16 वर्षों के बाद न्यायालय ने दोषी को सजा सुनाई है। 2008 में पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली गांव में व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी कप्तान सिंह के खिलाफ पुलिस ने डकैती और हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

प्रभावी पैरवी के तहत मिला न्याय

ऑपरेशन कन्वेंशन के अंतर्गत पुलिस ने इस मामले में सशक्त पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप गवाहों और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया गया। माननीय एडीजे कोर्ट आगरा 11 ने आरोपी कप्तान सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की भूमिका रही अहम

इस मामले में पुलिस कर्मियों की सक्रियता और कड़ी मेहनत से पीड़ित पक्ष को न्याय मिला। इस सजा से न्यायालय और पुलिस विभाग की ओर से अपराधियों के लिए सख्त संदेश गया है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह का AAP पर बड़ा आरोप, कहा- कोरोना काल में हुआ 700 करोड़ रुपये का घोटाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link