CrimeUttar Pradesh

मेरठ : प्रेम और प्रतिशोध में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

मेरठ, 10 मई 2025:

यूपी के मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बीते दिनों हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। यह मामला प्रेम और प्रतिशोध से जुड़ा निकला। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

मालूम हो कि शादाब उर्फ अप्पू (20) पुत्र सदाकत निवासी मेवगढ़ी मजीदनगर की गत दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई। 29 अप्रैल को शादाब का शव खेत में मिला था। घटना की जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्धों सोनू पुत्र मोहम्मद नफीस और बिलाल पुत्र इस्तियाक निवासी मेवगढ़ी मजीदनगर के बारे में जानकारी मिली। सोनू को गिरफ्तार कर पुलिस उसे घटनास्थल की निशानदेही के लिए ले जा रही थी, तभी उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

आरोपी की प्रेमिका की उसके पति ने कर दी थी हत्या

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सोनू ने खुलासा किया कि वह मोहसिन की पत्नी शहनुमा से प्रेम करता था। एक माह पूर्व शहनुमा के देवर शादाब ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद शहनुमा के पति ने उसकी हत्या कर दी। सोनू को शक था कि उसकी प्रेमिका की मौत के पीछे शादाब का भी हाथ है।

Advertisement

प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए उसके देवर को किया शूट

इसी वजह से उसने बदला लेने के लिए सोनू ने अपने साथी बिलाल के साथ मिलकर 27 अप्रैल को हत्या की साजिश रची। वह शादाब को घुमाने के बहाने बाइक से ले गया। रास्ते में बिलाल भी मिल गया। तीनों ने नरहाड़ा रोड के किनारे मिर्ची के खेत में पहुंचकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब शादाब बेसुध हो गया, तो सोनू ने उसके सिर में गोली मार दी। बिलाल ने शादाब के मोबाइल से हत्या का वीडियो भी बनाया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, मोबाइल फोन, सोने की घड़ी और बाइक बरामद की गई है। दूसरे आरोपी बिलाल की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  UP में बदला मौसम बना आफत : कई जिलों में बारिश के साथ ओलों की मार, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link