Uttar Pradesh

39 नए भवन सौंपे, 103 का शिलान्यास, सीएम बोले… यूपी देगा स्कूली शिक्षा का नया मॉडल

लखनऊ, 26 मई 2025:

यूपी की राजधानी स्थित लोक भवन में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में खास तोहफे दिए। सीएम ने 39 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों व अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण कर 109 कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यूपी स्कूली शिक्षा का एक नया मॉडल देने जा रहा है। यहां का बेसिक शिक्षा परिषद इनोवेशन का एक नया केंद्र बिंदु बना है।

ड्रेस बैग आदि की रकम खाते में भेजी, सम्मानित हुए शिक्षक

लोक भवन में हुए कार्यक्रम में सीएम ने ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा 12 सौ की धनराशि उनके अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी भी की। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

कस्तूरबा विद्यालय बालिकाओं का संबल बने

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग सभी विद्यालय ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के साथ जुड़ चुके हैं। प्रदेश सरकार ने गत 8 वर्षों के अंदर बेसिक शिक्षा परिषद में आमूल-चूल परिवर्तन करने की दिशा में नए कदम बढ़ाए हैं। शिक्षा तो आधारशिला होती है। वंचित तबके की वे बालिकाएं, जिनका ड्रॉप आउट रेट सर्वाधिक था, उन्हें कस्तूरबा विद्यालयों ने एक संबल दिया।

छात्र शिक्षक का रेशियो मेंटेन रखें

उत्तर प्रदेश, स्कूली शिक्षा का एक नया मॉडल देने जा रहा है। हमारा प्रयास होना चाहिए। हर विद्यालय में शिक्षक जरूर हों, छात्र और शिक्षक का रेशियो हर हाल में मेंटेन करें। 5 वर्ष से 14 वर्ष का बच्चा है, उसको स्कूल जरूर लेकर जाएं। इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए अपने आप को तैयार करें, एक अभियान चलाएं। अगर एक परिवार में तीन बच्चे हैं तो प्री प्राइमरी का आंगनबाड़ी, पांचवी और नौवीं कक्षा में दो बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ सकेंगे। ट्रेंड शिक्षक उन्हें पढ़ाएंगे।

दायित्वों के निर्वहन के लिए हमेशा तैयार रहें

‘समय’ और ‘काल’ किसी का इंतजार नहीं करता है।
जो भी व्यक्ति उसको अनावश्यक जाया करता है, वह स्वयं काल के प्रवाह का शिकार हो जाता है।
हमें काल के प्रवाह का शिकार नहीं होना है, बल्कि उसके अनुरूप उससे दो कदम आगे चलकर, जो दायित्व हमारे पास है उसके निर्वहन के लिए अपने आप को तैयार करना है।

स्कूलों में अभी से शुरू हो योग दिवस की तैयारी

प्रदेश में जितने भी परिषदीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, इसमें ‘समर कैम्प’ भी एक नया प्रयास प्रारम्भ हुआ है। यही नवाचार है। 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ है। हमारा प्रयास होना चाहिए। बेसिक शिक्षा परिषद के हर विद्यालय, हर कम्पोजिट विद्यालय, हर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अभी से तैयारी हो।

ये भी पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बदलेगी UP की उड़ान : पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी को मिलेगा नया पंख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link