Uttar Pradesh

रास्ता मांगने पर विवाद, दो युवकों को गोली मारी

नोएडा,31 जनवरी 2025

नोएडा के ममूरा गांव में रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे हुई, जब कूड़ा उठाने पहुंचे रोहित और उनके साथी ध्रुव से कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पिस्टल की बट से हमला किया और फिर दोनों को जमीन पर लिटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना में घायल रोहित का एक पैर पहले से खराब था, और अब दूसरे पैर में गोली लगने से उसकी हालत और गंभीर हो गई। ऑपरेशन के बाद उसके पैर में प्लेट डाली गई है। पुलिस ने मुन्ना यादव की शिकायत पर आरोपी अनुम बैंसला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। परिवार का कहना है कि आरोपी इलाके में दबंगई करता था और उसने जानबूझकर रोहित के सही पैर को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अखिलेश पर राजभर का वार : ‘गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं’, सुभासपा कार्यालय में हमले का लगाया आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link