Uttar Pradesh

नवरात्र : काली मंदिर में मां कात्यायनी की भव्य आराधना… सुबह से लगीं कतारें, गूंजे जयकारे

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 28 सितंबर 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धा व भक्ति का माहौल छाया रहा। गोलघर के दाउदपुर स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने देवी कात्यायनी को पारंपरिक शहद का भोग अर्पित किया।

ये भी पढ़ें:

नवरात्र पर्व पर भक्त यहां तड़के 4 बजे से दर्शन के लिए लाइन में लग गए इसलिए मंदिर के कपाट पहले ही खुल जाते हैं। मंदिर प्रांगण में अतिरिक्त पंडाल व सेवा-काउंटर के साथ पूजन सामग्री की दुकानें लगीं हैं। सुबह होने वाली आरती में भजन-कीर्तन के साथ मां के जयकारे रोज गूंजते हैं। रविवार को यहां छठे दिन विशेष रूप से शहद का भोग लगाया गया। श्रद्धालु कुमकुम व नारियल आदि अर्पित करते दिखे।

नवरात्र के नौ दिनों में यहां मेला जैसा माहौल रहता है। दाउदपुर का काली मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। कई लोककथाओं में कहा जाता है कि कुछ स्थानों पर देवी का पिंडी/मुखड़ा धरती से प्रकट हुआ और वही स्थान धीरे-धीरे श्रद्धालुओं का केंद्र बन गया। बाद में इसे भव्य मंदिर का रूप दे दिया गया। यह मान्यता गोलघर-काली मंदिर पर भी प्रचलित है।

ये भी पढ़ें  सड़क खोदी तो तुरंत भरो, वरना ब्लैकलिस्ट तय... जल जीवन मिशन को लेकर योगी का सख्त फरमान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button