Uttar Pradesh

आगरा : चंबल के बीहड़ में मादा तेंदुआ की मौत… वजह तलाशने में जुटी टीम

मयंक चावला

आगरा, 30 नवंबर 2024:

यूपी के आगरा जनपद के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के टीकतपुरा गांव से लगे चंबल के बीहड़ में एक मादा तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। शव देख ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी।

रेंजर उदय प्रताप सिसोदिया के नेतृत्व में वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मादा तेंदुआ की उम्र करीब तीन साल बताई गई है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अन्य तेंदुए के साथ लड़ाई के दौरान मादा तेंदुआ की मौत हुई होगी। मौत का कारण पता करने के तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मालूम हो कि चंबल का बीहड़ क्षेत्र तेंदुआ व अन्य वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सपा मुखिया ने सरकार पर जड़े आरोप...किसानों की जमीनें छीन रही सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link