Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ : फीस के कारण परीक्षा से रोका, नौवीं की छात्रा ने दे दी जान

प्रतापगढ़, 30 मार्च 2025:

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा नौ की एक छात्रा ने परीक्षा देने से रोके जाने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कॉलेज से घर आकर फंदे से झूली

जिले के मानधाता क्षेत्र के पितईपुर गांव निवासी कमलेश प्रजापति की 16 वर्षीय बेटी रिया प्रजापति गांव के ही कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। इन दिनों विद्यालय में परीक्षाएं चल रही थीं। परिजनों के मुताबिक शनिवार को रिया परीक्षा देने स्कूल गई थी। उसकी 800 रुपये की फीस बकाया थी। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने फीस जमा न होने पर उसे परीक्षा देने से रोक दिया। सभी के सामने अपमानित किया। इससे आहत होकर वह घर लौट आई। इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने दर्ज किया केस, प्रधानाचार्य हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की मां और बहन ने आरोप लगाया कि रिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। छानबीन के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधक संतोष यादव, प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, लिपिक दीपक सरोज, एक शिक्षक और चपरासी धनीराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें  छह दिन बाद शहीद के घर पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने जताया विरोध, पूछा –“अगर सैफई...”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button