CricketGujaratSports

आईपीएल 2025 : आरसीबी ने रचा इतिहास, 18 साल बाद बनी चैंपियन, पंजाब को 6 रन से हराया

अहमदाबाद, 3 जून 2025:

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक बन गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और खिताब से एक बार फिर चूक गई।

ये भी पढ़ें:

आरसीबी की जीत के हीरो रहे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या, जिन्होंने दो-दो विकेट चटकाकर पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हालांकि, पंजाब के लिए शंशाक सिंह ने नाबाद 61 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

यह मुकाबला दो टीमों के अधूरे ख्वाबों की भिड़ंत थी लेकिन इस बार आरसीबी ने इतिहास रच दिया। आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के करियर का यह बहुप्रतीक्षित खिताब उनके फैंस और भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार पल बन गया है।

आरसीबी अब आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम बन गई है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस खिताब जीत चुकी हैं।

ये भी पढ़ें  पहली बार राष्ट्रीय खेलों में बीच कबड्डी, उत्तराखंड की धमाकेदार शुरुआत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link