Uttar Pradesh

दुधवा टाइगर रिजर्व पहुंचीं राज्यपाल, कहा…थारू जनजातियों के विकास पर गंभीर प्रयास हों

लखीमपुर खीरी, 4 जून 2025:

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व पहुंचीं। यहां रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक कर थारू जनजाति की महिलाओं का हाल जाना। उनके हाथों के हुनर से बने उत्पाद देखे व अफसरों से कहा उनके क्षेत्र में विशेष कैंप लगाकर उन्हें योजनाओं का लाभं दें।

मंगलवार को देर शाम यहां राज्यपाल ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक दुधवा टाइगर रिजर्व के सभागार में की। सोसाइटी के जिला पदाधिकारियों से मुखातिब होकर राज्यपाल ने जिले में स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों को और तेज करने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने यहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गवर्नर ने अफसरों से कहा कि थारू जनजातीय क्षेत्रों में कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। इज़के साथ ही महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया।

राज्यपाल ने ब्लॉक पलिया के ग्राम बलेरा में हस्तशिल्प उत्पादन व बिक्री केंद्र जाकर थारू जनजाति की महिलाओं से मुलाकात की और उनके स्टॉल देखे। गवर्नर ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु 200 प्री-स्कूल किट एवं हाईजिन किट, कृषि यंत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना चाबी, पोषण पोटली, आयुष्मान कार्ड, घरौनी, गैस कनेक्शन, डेमो चेक, साइकिल, ई-रिक्शा आदि का वितरण किया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व धमाके से कांपी धरती...तेल खोज रही कंपनी पर भड़के विधायक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link