Uttar Pradesh

फतेहपुर: पति की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने 11 महीने की बच्ची संग रिंद नदी में लगाई छलांग।

फतेहपुर,14 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक महिला ने अपनी 11 महीने की बच्ची को कमर में बांधकर रिंद नदी में कूदने का खौफनाक कदम उठाया। महिला के पति ने उसे प्रताड़ित कर तलाक दे दिया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन 2 लाख रुपये की लालच में वह मुकदमा खत्म करवा दिया गया। शुक्रवार को महिला और बच्ची टीका लगवाने के बाद वापस लौटते समय रिंद नदी के पुल से कूद पड़ी।नदी किनारे मौजूद लोगों ने महिला और बच्ची को बचा लिया और सीएचसी जहानाबाद पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया, जबकि बच्ची की हालत सामान्य है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर है और बच्ची को उसके नाना के सुपुर्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव, बजट को बताया मध्यम वर्ग के लिए राहतभरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link