Uttar Pradesh

वाराणसी में पुलिस से भिड़े बदमाश : एक शातिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 13 मई 2025:

यूपी के वाराणसी के जलालीपट्टी इलाके में मंडुवाडीह पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी देख बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह बाइक समेत गिर पड़ा और दबोच लिया गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान रमदतपुर, लालपुर निवासी सनी धरकार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वाराणसी के कई थानों में लूट व चोरी के 18 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक हाल ही में नाथुपुर में हुई लाखों की चोरी की वारदात को सनी और उसके साथी राकेश पटेल के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने सनी के पास से चोरी के जेवरात, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। घायल सनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। फरार बदमाश की तलाश जारी है। पुलिस अब सनी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। सनी और उसके गिरोह के बदमाश बंद मकानों को निशाना बनाकर नकदी और आभूषण चुराता था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  24 घंटे में दो मुठभेड़... जानलेवा हमला व चोरी कर फरार आरोपियों को गोली मारकर पकड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link