Uttar Pradesh

मेरठ : पूरी रफ्तार से दौड़ी मेट्रो व नमो भारत रैपिड ट्रेन…एक ही ट्रैक पर दोनों का सफल ट्रॉयल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 2 सितंबर 2025 :

यूपी के मेरठ जिला मुख्यालय पर बसे शहर में मेट्रो और रैपिड रेल दोनों का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। नमो भारत रैपिड रेल अब सिर्फ दक्षिण स्टेशन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शहर के बीचों-बीच बने स्टेशनों से भी होकर गुज़रेगी। खास बात ये है कि मेट्रो व रैपिड ट्रेन एक ही ट्रैक पर दौडेंगी।

देश की पहली रैपिड रेल मेरठ से दिल्ली के बीच दौड़ेगी और इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक तय की गई है। वहीं, मेरठ मेट्रो का ट्रायल भी पूरी रफ्तार से हो चुका है और मेट्रो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। अभी तक नमो भारत का संचालन मेरठ दक्षिण से किया जा रहा है। यहां से यह ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक मात्र 50 मिनट में पहुंच जाती है। अब इसका ट्रायल रन शहर के अन्य स्टेशनों पर भी शुरू कर दिया गया है। शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम तक बने रैपिड रेल के स्टेशन यात्रियों को बड़ी सुविधा देंगे। खासतौर पर मोदीपुरम स्टेशन से मुजफ्फरनगर आने-जाने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

मेरठ मेट्रो और रैपिड रेल का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि दोनों एक ही ट्रैक पर संचालित होंगी। रैपिड रेल जहां 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी, वहीं मेट्रो की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें मेरठ दक्षिण, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो शामिल हैं। इनमें तीन स्टेशन भूमिगत हैं। सभी स्टेशनों का सिविल वर्क पूरा हो चुका है और अब केवल फिनिशिंग का काम बचा है। उद्घाटन की तारीख तय होने को शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  शेरनी 'रूपा' नहीं संभाल पाई शावक, दो की गई जान, बाकी अलग रखे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button