बसंत पंचमी से पूर्व महाकुंभ भेजे गए चार एसपी व तीन एएसपी

लखनऊ, 31 जनवरी 2025
यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के बाद अब बसंत पंचमी पर्व पर भारी भीड़ जुटने को लेकर सरकार अलर्ट है। बसंत पंचमी को होने वाले स्नान पर व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए चार एसपी और तीन एएसपी की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे। अमृत व शाही स्नान के मौके पर डुबकी लगाने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच रहीं है। मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मचने के बाद सरकार अब बसंत पंचमी के दिन कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। सतर्कता बरतते हुए शुक्रवार को महाकुंभ में चार एसपी व तीन एएसपी की अतिरिक्त तैनाती का निर्णय लिया गया है।
इन्हें दी गई है तैनाती
इसमें एसपी के रूप में डीसीपी कानपुर नगर श्रवण कुमार सिंह, राजधारी चौरसिया प्रशासन, भ्र्रष्टाचार निवारण संगठन से लक्ष्मी निवास मिश्र व देवरिया में तैनात दीपेंद्र नाथ चौधरी को महाकुंभ में तैनाती दी गई है वहीं एएसपी के रूप में श्रावस्ती से प्रवीण कुमार यादव , व बस्ती से ओम प्रकाश सिंह और एडीजी कानून व्यवस्था के स्टॉफ आफिसर विकास चन्द्र त्रिपाठी को महाकुंभ भेजा गया है।






