Uttar Pradesh

सहारनपुर ट्रेड फेयर में भीषण आग, 30 से अधिक दुकानें खाक… करोड़ों का नुकसान

सहारनपुर, 7 जून 2025:

यूपी के सहारनपुर में शनिवार सुबह एक बड़े अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान में एक महीने से चल रहे ट्रेड फेयर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मेला परिसर में लगी सभी दुकानें जलकर राख हो गईं। इस भयावह आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार ये हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बताते हैं कि अधिकांश दुकानदार सो रहे थे। उसी दौरान अचानक धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे मेला क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना के समय मेला बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह के अनुसार आग की सूचना मिलते ही दमकल टीमों ने तुरंत कार्रवाई की। आग बुझाने में प्लास्टिक और कपड़े के बने पंडालों ने मुश्किलें खड़ी कीं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के मुताबिक 30 से अधिक दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। नुकसान करोड़ों में आंका जा रहा है। आग के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : बिना अस्तित्व में रहे सरकारी सहायता प्राप्त कर रहे थे 219 मदरसे, FIR दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link