Karnataka

मुश्किलों में घिरे विराट कोहली, स्टेडियम भगदड़ मामले में पुलिस केस दर्ज

बेंगलुरु, 7 जून 2025

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुई जानलेवा भगदड़ वाले मामले में आरसीबी स्टार विराट कोहली भी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे है। 11 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने वाली इस घटना पर अब एक वरिष्ठ सामाजिक कार्य़कर्ता एचएम वेंकटेश ने विराट कोहिली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं इस शिकायत पर एचएम वेंकटेश को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। आरसीबी के आईपीएल खिताब के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए। यह घटना उस दिन हुई जब आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर लंबे इंतजार के बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इससे पहले, पुलिस ने शुक्रवार सुबह निखिल सोसले को गिरफ्तार किया था, जो आईपीएल 2025 चैंपियन के मार्केटिंग हेड हैं। वही इस मामले में राज्य सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद सहित कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है, जो घटना की जांच करेगा।

 

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  नो टोबैको प्लेज में UP फिर नंबर-1 : लगातार दूसरे साल देश में सबसे ज्यादा युवाओं ने ली तंबाकू छोड़ने की शपथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link