Karnataka

गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद संग शादी के बंधन में बंधे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, भाजपा के कई शीर्ष नेता हुए शामिल

बेंगलुरु, 6 मार्च 2025

बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गये। विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए। आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया।

इस साल की शुरुआत में कई खबरों में यह जानकारी दी गयी थी कि सूर्या, शिवश्री से विवाह करेंगे। शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। हाल ही में 34 वर्षीय सांसद तेजस्वी और शिवश्री आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम गये थे और उनका आशीर्वाद लिया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ICC का भारतीय महिला टीम पर जुर्माना, जानिए कप्तान ने की कौन सी गलती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link