Uttar Pradesh

सम्मेलन में बोले चंद्रशेखर… बसपा से मतभेद नहीं मगर समाज को ऐसे नहीं छोड़ सकते

मयंक चावला

आगरा, 26 मई 2025:

यूपी के आगरा जिले में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बहन जी हमारी बड़ी नेता है उनसे या बसपा से कोई मतभेद नहीं है लेकिन नेतृत्व चुप है और हमारे अधिकार छीने नहीं लूटे जा रहे हैं, हम समाज को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते।

वह यहां सूरसदन सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोल रहे थे। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल बजाते हुए कहा कि अब वक्त सत्ता तक पहुंचने का है। ताकि समाज के लिए समान शिक्षा, चिकित्सा और स्थाई नौकरियां जैसी नीतियां लागू की जा सके। भाजपा सरकार सोच समझकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है ताकि आरक्षण को खत्म किया जा सके। उन्होंने यह भी दोहराया कि संविदा कर्मचारियों को पक्का करना पार्टी जब सत्ता में आएगी तो उसकी प्राथमिकता होगी।

चंद्रशेखर ने अपील की कि वह पारंपरिक रूप से थोपे गए कामों को छोड़कर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और सांसद जैसे पदों को प्राप्त करें। सांसद चंद्रशेखर ने दो दिन पहले आगरा में हुए सरकार नर्सिंग होम पर बवाल का जिक्र करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने मंच से चुनौती दी कि अगर पुलिस के पास सबूत है तो वह सब के सामने सार्वजनिक करें। अगर बाबा साहब का अपमान हुआ है तो कार्रवाई भी होनी चाहिए।

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि उनका बहुजन समाज पार्टी और पार्टी मुखिया से कोई भी मतभेद नहीं है। लेकिन अगर नेतृत्व चुप है तो वह आवाज उठाएंगे और हम उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। एलान किया कि वह जल्द ही लखनऊ में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। आत्म सम्मान की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है यह राज्य सरकार को बताएंगे।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : श्रद्धालुओं की होती है गिनती, जानें तरीका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link