StateUttar Pradesh
लखनऊ : मकान में लगी आग, अंदर सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत

लखनऊ, 8 फरवरी 2025:
यूपी की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में शनिवार तड़के एक टिन शेड वाले मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रीराम की जलकर मौत हो गई।

यह हादसा बावली पुलिस चौकी के पास हुआ। बताते हैं कि आग लगने के दौरान मकान में सो रहे श्रीराम धुएं में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। आग की लपटों में घिरकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया। पुलिस कर्मी आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद दमकल कर्मचारी दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक श्रीराम की जान जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार श्रीराम पेशे से नाई थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।






