Uttar Pradesh

एक लड़के के लिए दो लड़कियों ने की भागकर शादी करने की कोशिश….

गोरखपुर,22 अक्टूबर 2024

शाहपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियां एक ही लड़के के साथ घर से फरार हो गईं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जिससे पता चला कि दोनों सहेलियां एक लड़के के साथ रहने को राजी थीं।

14 और 15 वर्षीय दो लड़कियां एक ही लड़के से प्रेम करती थीं और उसके साथ घर छोड़ने को राजी हो गई। उनके प्लानिंग के अनुसार, दूध लेने के बहाने घर से निकली एक लड़की जब देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता जताई। काफी तलाशने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि उसी मोहल्ले की एक और लड़की लापता है। पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से छानबीन करना शुरू किया, तब जाकर पता चला कि दोनो लड़कियां एक 15 वर्षीय लड़के के साथ फरार हो गई हैं।

तीनों ने पहले लखनऊ जाने की कोशिश की, लेकिन होटल में कमरा नहीं मिला। हताश होकर बिहार की ट्रेन पकड़कर हथुआ पहुंचे, जहां एक होटल में कमरा मिला। रविवार को पुलिस ने उन्हें वहां से बरामद कर सोमवार को परिवार को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जांच के बाद तीनों का लोकेशन बिहार के हथुआ में मिला। गोरखपुर और बिहार पुलिस के सहयोग से उन्हें बरामद कर गोरखपुर लाया गया। दोनों लड़कियों को परिवार के हवाले कर दिया गया, जबकि नाबालिग लड़के के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें  हाईकोर्ट में याचिका : क्रिकेट व फिल्मी हस्तियों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link