ReligiousUttar Pradesh

हनुमान जयंती पर गाई पवनसुत की महिमा, लाइव प्रसारण से जुड़े रहे श्रद्धालु

आदित्य मिश्र

अमेठी, 12 अप्रैल 2025:

अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित मऊ गांव में हनुमान जयंती पर बजरंगबली की श्रद्धा से पूजा अर्चना की गई। यहां मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इस पाठ का आयोजन किया। संगीतमय पाठ में केसरिया वस्त्र पहने दर्जनों बच्चे भी शामिल हुए। फेसबुक पर लाइव प्रसारित हुए इस आयोजन से देश के कई राज्यों और विदेशों से भी श्रद्धालु जुड़े रहे। सोशल मीडिया पर हनुमान चालीसा और सनातनी जैसे हैशटैग्स ट्रेंड करते रहे।विधायक राकेश सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, सकारात्मकता व समरसता का प्रसार करना है। साथ ही युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बेखबर सो रहीं थी 11 साल की जुड़वा बेटियां... पिता ने चापड़ से गला काट डाला, खुद बुलाई पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link