Uttar Pradesh

धर्म बदला, सरकारी जमीन कब्जाई…गाए अभद्र देवी गीत, बिरहा गायिका मंडली समेत गिरफ्तार

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 25 सितंबर 2025 :

यूपी के मिर्जापुर जिले में नवरात्र पर्व के दौरान देवी देवताओं पर गीतों में अभद्र शब्द डालने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम को गिरफ्तार कर लिया गया। गायिका के साथ उसके पति व गायन मंडली में शामिल ढोलक, हारमोनियम वादक के साथ यूट्यूब चैनल पर चलने वाले उसके शो के निर्माता निर्देशक को भी जेल भेज दिया गया है। जांच में पता चला कि गायिका ने 10 माह पूर्व ईसाई धर्म स्वीकार किया था। उसके कब्जे से वन विभाग की 15 बीघा जमीन भी छुड़ा ली गई है। वहीं उसका पीडीए से भी कनेक्शन भी उजागर हुआ है।

बता दें कि पेशे से बिरहा गायिका सरोज सरगम मिर्जापुर जिले के ही मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपना यूट्यूब चैनल बना रखा है। इसके लिए प्रयागराज के झूंसी इलाके में एक स्टूडियो में शो सूट किया जाता है। एक सप्ताह पूर्व 19 सितंबर को सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर देवी-देवताओं जे जुड़े गीतों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद चैनल पर वीडियो अपलोड कर दिया गया। वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान पता चला कि ऐसे एक दो नहीं कई वीडियो हैं जिसमे अभद्र भाषा प्रयोग की गई है। इसके बाद थाना मड़िहान में गायिका समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और वीडियो को चैनल से रिमूव किया गया। इसके बाद भी सरोज सरगम ने एक और वीडियो पोस्ट किया ये भी आपत्तिजनक था। ये हरकत देखकर पुलिस ने दूसरा मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने गायिका समेत छह लोगों को पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपियों में बिरहा गायिका सरोज सरगम उर्फ सरोज कोल, उसके पति राममिलन बिन्द निर्माता व निर्देशक, सीताराम कोल कोरस गायक, सुरेश कोल कोरस गायक प्रेम सरोज उर्फ प्रचण्ड ढोलक वादक और राकेश कुमार यादव हारमोनियम वादक शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी तीन साल से इस काम मे लगे थे और मशहूर होने के लिए धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे।

गायिका के पति राममिलन बिंद ने स्वीकार किया कि विवादित कंटेंट तैयार करने में प्रयागराज निवासी राजवीर सिंह यादव का हाथ था। वो पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) से जुड़ा था। सरोज को भी उसने पैसे देकर इस तरह के वीडियो बनाने के लिए उकसाया। ये भरोसा दिलाया था कि कोई दिक्कत नहीं होगी वो सब संभाल लेगा। फिलहाल पुलिस राजवीर की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि करीब दस महीने पहले सरोज सरगम और राममिलन बिंद ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इनके पास से डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद हुआ है। सरोज सरगम और उसके पति ने मड़िहान के गढ़वा गांव में वन विभाग की 15 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा भी कर रखा था। राजस्व, वन विभाग और पुलिस की टीम ने जमीन को भी कब्जामुक्त करा लिया है।

ये भी पढ़ें  स्थानीय हुनर से वैश्विक बाजार तक... निर्यात में दोगुनी रफ्तार, जानिए कैसे ODOP ने बदल दी यूपी की आर्थिक तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button