Odhisha

चक्रवात दाना को देखते हुए ओडिशा सरकार ने जारी की चेतावनी 25 ​​अक्टूबर तक स्कूल बंद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओडिशा यात्रा स्थगित

ओडीशा, 22 अक्टूबर, 2024

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान दाना को देखते हुए राज्य और राज्य में घूमने आये सैलानियों को तूफान से बचने की सलाह दी है जिससे किसी भी प्रकार की जनहानी ना हो। तूफान के खतरे के चलते सरकार ने राज्य के 14 जिलों में स्कूल, कॉलेज 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। 21 अक्टूबर को आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, स्कूल गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकनाल, जाजपुर, अंगुल, खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिले बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात के कारण आगामी सप्ताह में ओडिशा में भारी वर्षा की आशंका जताई है साथ ही चक्रवात दाना के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बुधवार को होने वाली प्रस्तावित ओडिशा यात्रा भी इस चक्रवात के कारण स्थगित कर दी गई है। आईएमडी, भुवनेश्वर ने अनुमान लगाया है की  21 अक्टूबर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जिसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है जो 22 अक्टूबर की सुबह तक यह भारी दबाव में बदल जाएगा और 23 अक्टूबर तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।”

“वही 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक तूफान के पहुंचने की बहुत संभावना है। इसके 24 अक्टूबर को पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की संभावना है और 25 अक्टूबर की सुबह, 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चक्रवाती तूफान के आ सकता है। जिसके चलते सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए है कि गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकनाल, जाजपुर, अंगुल, खोरधा, नयागढ़ और कटक जिले हवा के साथ-साथ भारी बारिश होने की संभावना है जिसे ध्यान में रखते हुए, 23 से 25 अक्टूबर तक इन जिलों में स्कूल एहतियात के तौर पर बंद रहेंगे। मछुआरों को भी 25 अक्टूबर तक चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया की लोगों को समुद्र के पास न जाने की सलाह दी गई है।” सोमवार को, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी की उपस्थिति में एक बैठक की अध्यक्षता की और भुवनेश्वर में चक्रवात दाना की तैयारियों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भुवनेश्वर में 15 वर्षीय लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link