Odhisha

ओडिशा के गोपालपुर बीच में प्रेमी को बांधकर प्रेमिका से गैंगरेप, 4 नाबालिगों सहित 10 दरिंदे गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 18 जून 2025

ओडिशा गंजम जिले में प्रसिद्ध गोपालपुर बीच से एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। यहां पर रविवार रात गोपालपुर समुद्र तट पर एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में 4 नाबालिगों सहित कुल 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार लड़की के साथ यह खौफनाक घटना 15 जून की देर शाम को हुई। वहीं घटना के सामने आने के बाद पुलिस सूत्रों ने इस संबंध में अब तक दो मुख्य आरोपियों सहित सभी 10 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को पीड़िता लड़की ने गोपालपुर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही पीड़िता रविवार शाम को अपने प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी। इसी दौरान, गंजम जिले के हिंजिलकट इलाके के 10 युवक रात करीब 8 बजे वहां पहुंचे और समुद्र तट पर सुनसान जगह पर जोड़े को अकेला पाकर उनके साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने कथित तौर पर पीड़िता और उसके प्रेमी की कुछ अंतरंग तस्वीरें खींचकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया। बाद में, कुछ आरोपियों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसे बांध दिया, जबकि तीन आरोपी पीड़िता को जबरन पास के एक स्थान पर ले गए और उसका यौन शोषण किया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सोमवार को जिले के हिंजलीकट इलाके में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन फरार आरोपियों को पड़ोसी राज्य भागने की कोशिश करते समय पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कथित तौर पर पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और उसकी मेडिकल जांच भी करा ली है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर आज ही अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने गोपालपुर समुद्र तट पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जहां हमेशा ओडिशा और अन्य राज्यों से पर्यटक आते रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button