CrimeOdhisha

ओडिशा में युवती का अपहरण कर गैंगरेप, चाकू घोंपकर हत्या, ऑटो-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ मिलकर की दरिंदगी

जाजपुर, 28 अप्रैल 2025

ओडिसा के जाजपुर में एक महिला को काम से घर लौटते समय ऑटो-रिक्शा के चालक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर कई बार चाकू से वार किया। यह घटना ओडिशा के जाजपुर कस्बे में 22 अप्रैल की रात को घटी, लेकिन इसका खुलासा रविवार को तब हुआ जब 20 वर्षीय महिला ने अपनी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि काम से लौटते समय उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया, लेकिन उसे घर पहुंचाने के बजाय चालक उसे शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान स्थान पर ले गया। पुलिस शिकायत के अनुसार, जब वह वाहन में बैठी तो उसमें चालक के अलावा दो व्यक्ति थे तथा एकांत स्थान पर नशे में धुत तीन अन्य व्यक्ति उनका इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के हाथ उसके दुपट्टे से बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने उस पर चाकू से वार किया और उसे वहीं मरने के लिए छोड़कर भाग गए।

वह किसी तरह एक राहगीर की मदद लेने में कामयाब रही जिसने उसके परिवार को इसकी सूचना दी। उसे गंभीर हालत में जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी पीठ, हाथ और हथेली पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जाजपुर टाउन पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक शरत चंद्र पात्रा ने कहा, “हम अपराध में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  शादीशुदा पड़ोसन से चल रहा था इश्क...रुकावट बनी पत्नी को जहर देकर मार डाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link