CrimeUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी: पुलिस कस्टडी में मौत के बाद सीओ द्वारा परिजनों को धमकाने का वीडियो वायरल

शिवओम दिक्षित

लखीमपुर खीरी, 8 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी में पुलिस कस्टडी में हुई रामचंद्र मौर्य की मौत के बाद, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीओ पीपी सिंह द्वारा मृतक के परिवार को धमकाते हुए देखा जा रहा है।

वीडियो में सीओ पीपी सिंह कह रहे हैं, ” ना तो मझगई थाना सस्पेंड हो, ना तो निघासन थाना सस्पेंड हो और ना तुझे 30 लाख रुपए दें, तेरे पे जितने दिन रखना है, रख ले डेडबॉडी को। हम यहां से जा रहे हैं।” यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें:

रामचंद्र की मौत के बाद पुलिस ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है और हार्टअटैक से मौत होने का दावा किया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण उसकी जान गई। मृतक के शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है, और परिजनों के आरोपों के बीच मामले की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  विनेश फोगट ने की भाजपा सरकार से खास अपील, कहा – नौकरी-प्लॉट नहीं, बल्कि 4 करोड़ रुपये दें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link