CrimeMadhya Pradesh

भोपाल में अतिक्रमण टीम पर हमला, महिलाकर्मियों के बाल नोंचे, थप्पड़ जड़े – देखें Video

भोपाल, 8 जनवरी 2025

राजधानी भोपाल में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम के साथ विवाद का मामला सामने आया है। सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए सब्जी के ठेलों को नगर निगम की अतिक्रमण टीम हटाने गई थी । लेकिन अतिक्रमणकारियों ने उन पर हमला कर दिया।

अतिक्रमणकारियों ने महिला कर्मियों के साथ जमकर मारपीट करते हुए  बाल नोंचे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

भोपाल के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के भोजपुर रोड राजाभोज चौराहे के पास कुछ लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर सब्जी के ठेले लगा लिए थे।  नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। लेकिन ठेले वालों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। टीम में शामिल महिला कर्मियों के वहां मौजूद महिलाओं ने बाल नोच और थप्पड़ मार दिए। पुलिस कर्मियों के छुड़ाने के बाद  मामला शांत कराया गया। निगम कर्मियों की शिकायत पर बागसेवनिया  थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले बाग सेवनिया थाने में पुलिस बल के लिए आवेदन भी दिया था। अतिक्रमण हटाने निगम कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।  जैसे ही ठेले हटाना शुरू किया अतिक्रमणकारियों ने निगम की टीम पर हमला कर दिया।

Advertisement

अतिक्रमण अमला प्रभारी ने बताया कि भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे अतिक्रमण अमला बागसेवनिया  क्षेत्र के राजा भोज चौराहे पर पहुंचा था। ठेले हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया जिसकी पुलिस में शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें  इटावा में प्रेमिका की शादी के बाद युवक ने की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link