Madhya Pradesh

पति को मृत घोषित कर दूसरी शादी, कोर्ट से खिलवाड़ करने पर महिला को 4 साल की सजा

ग्वालियर,25 दिसंबर 2024

ग्वालियर में एक महिला रानी बेगम को अपने पति रईस को मृत घोषित कर दूसरे व्यक्ति से शादी करने के जुर्म में 4 साल की जेल और 8 हजार रुपये का जुर्माना हुआ है। रानी ने नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और रिटायर्ड सूबेदार नौबत सिंह से शादी कर ली, ताकि वह उसकी संपत्ति और पेंशन का लाभ उठा सके। रईस की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और फर्जी दस्तावेजों को जब्त किया।

कोर्ट ने रानी बेगम को धोखाधड़ी और जालसाजी का दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई। ग्वालियर की 24वीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि रानी ने अपने पति रईस के साथ गंभीर धोखा किया, इसीलिए उसके साथ कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। आरोपी को 4 साल की जेल और 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  चलती गाड़ी में चैटिंग हुई जानलेवा, ध्यान भटकने से 50 फीट गहरी नदी में गिरी कार, 2 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link