Madhya Pradesh

पुरानी रंजिश में लाठी से वार, 7 साल बाद कोर्ट ने दी सजा

नीमच,7 नवंबर 2024

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा अदालत ने 7 साल पुराने मारपीट के मामले में अहम फैसला सुनाया है। आरोपी अशोक को एक साल की कैद और 1 हजार रुपये जुर्माने की सजा मिली है। अशोक पर आरोप था कि उसने पुरानी रंजिश के चलते उदयराम नाम के व्यक्ति पर लाठी से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया था।

यह घटना 7 साल पहले ग्राम पलासिया की है, जब आरोपी अशोक ने पुरानी रंजिश को लेकर उदयराम पर लाठी से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया था। पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। उदयराम ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, और 7 साल बाद अदालत ने आरोपी दोषी पाते हुए 1 साल की सजा और 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  नदी में नहाते समय 13 साल का लड़का डूबा, नाबालिग की तलाश में जुटी NDRF की टीम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link