Madhya Pradesh

डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही युवती की मौत, परिवार का आरोप नशे में था डॉक्टर

राजगढ़, 8 नबंवर 2024

मध्य प्रदेश में राजगढ़ का जिला अस्पताल एक बेहद ही संगीन मामला सामने आया है। बता दे कि यहां एक युवती की मौत से बवाल मच गया जिस युवती की इलाज के दौरान मौत हुई और परिजनों ने हंगामा करते हुए धरना दिया। परिजनों का आरोप था कि जिस समय युवती को लाया गया उस समय डॉक्टर अमर सिंह और नर्स की टीम ने उसका ठीक ढंग से इलाज नहीं किया और गलत इंजेक्शन लगा दिया।

उन्होंने दावा किया कि ‘जब युवती की हालत बिगड़ी तो डॉक्टर अमर सिंह नशे की हालत में था और उसने गलत इंजेक्शन लगा दिया था जिसके बाद युवती की पल्स चली गई। यही वजह रही कि आखिरकार उसने तड़पते हुए अपना दम तोड़ दिया’।

परिजनों ने युवती की मौत के बाद डॉक्टर की मेडिकल जांच करने की मांग की। वहीं जब मेडिकल जांच में देरी हुई तो परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख जिला अस्पताल की टीम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर के परिजनों का गुस्सा शांत करवाया। वहीं युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:

युवती के एक परिजन ने कहा यहां के डॉक्टर और नर्स के कारण मौत हुई है सही समय पर इलाज नहीं किया पहले हमसे कहा कि सब ठीक है बाद में बोलते है कि पल्स नहीं मिल रही है डॉक्टर मुझसे नशे में बात कर रहा था हम डॉक्टर का मेडिकल कराना चाहते है।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि एक 21 वर्षीय युवती की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया था। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर नशे की हालत में था इसी वजह से युवती की जान चली गई है। बवाल के बाद डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और जब उसकी रिपोर्ट आएगी तब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें जिस युवती की मौत हुई है, उसका नाम कीर्ति था जो प्राइवेट कंपनी में कैशियर का काम करती थी। कृति के सिर पर अपने परिवार को पालने की जिम्मेदारी थी पिछले 4 दिनों से उसकी तबीयत खराब थी और वह इलाज के लिए जिला अस्पताल आई थी, लेकिन कीर्ति को नहीं पता था कि जिला अस्पताल में उसकी जिंदगी के बजाय मौत नसीब होगी।

ये भी पढ़ें  जिससे गुलजार था पूरा घर...उसी के आंगन में खेल रहे मासूम की ऐसे गई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link