Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश :  मिसरौद में अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल, 10 दिसम्बर 2024

भोपाल के मिसरौद थाना क्षेत्र के पारस हर्मिटेज अपार्टमेंट से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, ये आत्महत्या है, दुर्घटना या फिर हत्या फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है और हर एंगल से मौत की वजह जानने में जुटी हुई है. प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि घटना के वक्त महिला की दोनों बेटियां घर पर ही थीं लेकिन उन्हें घटना के बारे में तब पता चला जब लोगों का शोर उन्हें सुनाई दिया.

एसीपी डॉ. रजनीश कश्यप ने बताया कि पारस हर्मिटेज के फ्लैट 302 में रहने वाली सारिका जैन की मौत हो गई है. 43 वर्षीय सारिका जैन तीसरी मंजिल से गिरी. ये हादसा कब और कैसे हुआ इसकी जानकारी महिला की बेटियों को भी पता नहीं चली. अब घटना एक सीसीटीवी भी सामने आया है. फुटेज में महिला गिरते हुए नजर आ रही है लेकिन महिला कैसे गिरी यह अभी भी जांच का विषय है।

मृतका के पति अभिषेक जैन भोपाल में शेयर व्यापारी है. मृतिका के पति के मुताबिक उनका एमपी नगर में ऑफिस है. वह सोमवार सुबह अपने ऑफिस चले गए थे और दोपहर में घर पर उनकी पत्नी और दोनों बेटियां थीं. इसी दौरान यह हादसा हो गया. सारिका जब घर की बालकनी से गिरी तो लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बेटियों को सारिका के नीचे गिरने की जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : शादी में डांस करते-करते शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link