Madhya Pradesh

टीकमगढ़ में खाद के लिए मारामारी: 5 दिन से लाइन में सैकड़ों किसान, आपस में झगड़े।

टीकमगढ़,29 अक्टूबर 2024

जिले में खाद की कालाबाजारी और समय पर खाद ना मिलने के कारण किसान परेशान हैं। शासन की तरफ से मंडी में वितरण किए जा रहे खाद के लिए सैकड़ों किसान पिछले 5 दिनों से लाइन में लगकर इंतजार कर रहे हैं।

खाद की चल रही मारामारीटीकमगढ़ जिले में खाद की भारी मारामारी मची हुई है। खाद सेंटर पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं, जहां किसान कई दिनों से खाद का इंतजार कर रहे हैं। खाद लेने के लिए किसान आपस में झगड़ रहे हैं, जबकि सभी को जल्दी खाद मिलने की उम्मीद है ताकि उनकी बुवाई समय पर हो सके। लेकिन खाद न मिलने के कारण किसान अत्यंत परेशान हैं।

4 दिन से लाइन में लगे बुजुर्ग

बुजुर्ग किसान जगन्नाथ का कहना है कि वह पिछले 4 दिन से लाइन में हैं, लेकिन खाद नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब किसानों को खाद की जरूरत होती है, तब कमी होती है। उन्होंने इसे किसानों के साथ सरकार का छलावा बताया।

Advertisement

अधिकारियों के अपने-अपने दावे

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के डीएमओ अनिल नरवरे ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में खाद का वितरण करने के लिए 6 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों और सहकारी समितियों को सीधे खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की अचानक बढ़ती भीड़ के कारण समस्या उत्पन्न हुई है, जबकि टीकमगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं है। नरवरे ने यह भी बताया कि एक यूरिया और एक डीएपी खाद की रेक पहले ही जिले में पहुंच चुकी है, और उन्होंने शासन को 2 और रेक की मांग भेजी है।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link