Madhya Pradesh

खाद को लेकर किसानों का बवाल, विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन जारी

टीकमगढ़,25 नवंबर 2024

टीकमगढ़ जिले में खाद की कमी को लेकर किसानों ने सोमवार को पलेरा, जतारा और बल्देवगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सहकारी विपणन केंद्रों के सामने चक्का जाम किया, जब उन्हें बताया गया कि स्टोर में खाद उपलब्ध नहीं है। इसके कारण किसानों का गुस्सा बढ़ गया, और कई जगहों पर पुलिस और प्रशासन को मौके पर जाकर किसानों को शांत कराने की कोशिश करनी पड़ी। किसानों का आरोप है कि पिछले एक महीने से वे डीएपी खाद के लिए परेशान हैं, और प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा।किसान नेता और स्थानीय निवासी इस समस्या को लेकर नाराज हैं, क्योंकि खाद के अभाव में उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।

किसानों का कहना है कि प्राइवेट दुकानदार खाद महंगे दामों में बेच रहे हैं और ब्लैक मार्केटिंग हो रही है, जबकि अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। टीकमगढ़ विपणन सहकारी केंद्र के प्रभारी अनंत चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले सप्ताह डीएपी खाद का रैक आया था, जिसे सभी सहकारी केंद्रों और समितियों में वितरित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : एडीशनल एसपी बन के धूम रही थी महिला, पुलिस के सामने ऐसे खुली पोल 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link