CrimeMadhya Pradesh

भतीजे से शादी के लिए नहीं मान रही थी विधवा बहू, ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी

मुरैना, 13 जून 2025

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक ससुर ने अपनी विधवा बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बहू दोबारा शादी करने के लिए नहीं मान रही थी। जानकारी अनुसार यह पूर मामला मुरैना जिले के सिविल लाइन इलाके का है।

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर (65) अपनी बहू प्रियंका (38) की बुधवार रात करीब 10 बजे देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या करने के बाद से फरार है। प्रियंका के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी । उन्होंने बताया कि गोलीबारी मुरैना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के पास हुई और पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।

शुक्ला ने कहा, “आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया गया है और जांच चल रही है।” पुलिस ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। हालांकि, चार दिन पहले वह अपने ससुराल लौट आई थी।

ये भी पढ़ें:

पीड़िता के भाई मुकेश के अनुसार, प्रियंका के ससुर गुर्जर उस पर अपने बड़े भाई के बेटे ध्रुव से दोबारा शादी करने का दबाव बना रहे थे, जो प्रस्ताव उसे स्वीकार्य नहीं था। मुकेश ने आरोप लगाया, “मेरी बहन ने इनकार कर दिया क्योंकि उसके पहले से ही तीन बच्चे थे। इस कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।” पुलिस अधिकारी शुक्ला ने कहा कि वे मुकेश के इस आरोप की जांच कर रहे हैं कि उसकी बहन की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने परिवार में दोबारा शादी करने से इनकार कर दिया था।

Advertisement

आरोपी ने पिछले 18 महीनों में अपने दोनों बेटों को खो दिया था। पुलिस के अनुसार, प्रियंका के पति अजय गुर्जर की 9 जून को मौत हो गई थी और दंपति के तीन बच्चे हैं – एक सात साल की बेटी और 5 और 3 साल के दो बेटे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

 

ये भी पढ़ें  ‘शक्ति शालिनी’ में 'छावा' के इस एक्टर की हुई एंट्री...करेंगे विलेन का रोल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link