CrimeUttar Pradesh

मेरठ : मुठभेड़ में दो वांछित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली… दिनदहाड़े फायरिंग कर मचा दी थी सनसनी

अनमोल शर्मा

मेरठ, 24 जनवरी 2025:

यूपी के मेरठ जिले के किठौर क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आरोपियों की पहचान वसीम और वासिद के रूप में हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली लगने से किशोर हो गया था घायल

मालूम हो कि किठौर क्षेत्र के ललियाना गांव में गुरुवार को दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत के बाद बवाल हो गया था। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग की गई। बताते हैं कि एक पक्ष के लोगों ने ललियाना के उजैर अहमद और उसके परिवार को निशाना बनाया। बवाल के दौरान उजैर का 13 वर्षीय भतीजा अयान गोली लगने से घायल हो गया।

Advertisement

पुलिस टीम कर रही थी तलाश, बाग में हुई मुठभेड़

पुलिस ने उजैर की शिकायत पर 8 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात गांव के बाग में मुठभेड़ के दौरान आरोपी वसीम और वासिद को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उनके पास दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें  अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु ने लखनऊ में रखे कदम... 'नेशनल हीरो' के स्वागत में लहराए तिरंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link