ChhattisgarhCrime
छत्तीसगढ़ : आदिवासी बालिका छात्रावास में 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

बलरामपुर, 29 जनवरी 2025
आदिवासी बालिका छात्रावास में 11 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले का खुलासा पीड़ित छात्रा की तबियत खराब होने पर हुआ है। वही पीड़िता ने स्कूल में पढ़ने वाले 2 सहयोगी छात्रों पर रेप का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र का है। एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने की घटना की पुष्टि है। पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य परीक्षण में मासूम की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। देर रात पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






