Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : मैहर में डिवाइडर से टकराई कार पलटी, हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की, दर्दनाक मौत

मैहर, 26 नबंवर 2024

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मंगलवार तड़के एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मैहर पुलिस थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने कहा कि कार एक नदी के पास डिवाइडर से टकरा गई और टक्कर के कारण पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार चारों लोगों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। द्विवेदी ने कहा कि पीड़ित कटनी शहर से पन्ना जिले में अपने गृहनगर जा रहे थे। मृतकों की पहचान पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर निवासी शिवराज सिंह (50), सुखविदन सिंह (50), दामोदर सिंह (51) और अरविंद सिंह (42) के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें  भारतीय ज्ञान परंपरा व बौद्ध दर्शन पर होगा मंथन... राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 से, देशभर के विद्वान होंगे शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link