Madhya Pradesh

दमोह: तंत्र साधना का दरबार, भूत-प्रेत भगाने के नाम पर महिलाओं और बच्चों से अमानवीय बर्ताव

मध्य प्रदेश, 2 अगस्त 2025

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आस्था की आड़ में अंधविश्वास का खुला खेल जारी है। गांव के एक युवक द्वारा भगवान के चबूतरे पर कथित रूप से तंत्र साधना का दरबार लगाया जा रहा है, जहां पीपल के पेड़ में भूत-प्रेत के वास का दावा किया जा रहा है। कथित दरबार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक खुद को तांत्रिक बताकर महिलाओं और युवतियों को पेड़ से चिपकाकर भूत भगाने की प्रक्रिया कर रहा है। झाड़-फूंक, बाल खींचना, छड़ी से मारना और भभूत देना जैसे अमानवीय और अवैज्ञानिक तरीकों से इलाज किया जा रहा है।

दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी जुट रहे हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि युवक गांव में खुद को चमत्कारी तांत्रिक बताकर लोगों की बीमारियों का इलाज करने का दावा कर रहा है। वहीं, इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुजीत कुमार भदोरिया का कहना है की वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है युवक के मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी वहीं उन्होंने लोगों से इस तरह के अंधविश्वास में ना आने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  Madhya Pradesh: बाघ के हमले से लकड़ी बीनने गई महिला की मौत, वन अमला कार्रवाई में जुटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link