Madhya Pradesh
कूनो में गूंजी किलकारियां, मादा चीता ने दिए दो बच्चे, चीतों का कुनबा बढ़ा

भोपाल,24 नवंबर 2024
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निरवाह ने शावकों को जन्म दिया, जिससे चीता प्रोजेक्ट को एक बड़ी सफलता मिली है। यह प्रोजेक्ट भारत में विलुप्त हो चुकी चीतों की प्रजाति को फिर से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब कूनो में 24 चीते हैं, जिसमें 12 शावक शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि निरवाह के सफल प्रसव से परियोजना में नई उम्मीद जगी है, और यह कूनो को एक प्रमुख चीता प्रजनन स्थल के रूप में स्थापित करता है।






