Uttar Pradesh

वाराणसी : सीएम के आने से पहले वकीलों का हंगामा… मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 25 नवंबर 2024:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले वाराणसी में सोमवार दोपहर वकीलों ने काफी हंगामा किया। उन्होंने यूपी के स्टांप और न्यायालय शुल्क व पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल के विरोध में नारेबाजी की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री रविंद्र जायसवाल निबंधन मित्र तैनात कर रहे हैं। इससे वकालत के पेशे पर प्रभाव पड़ेगा। इस मुद्दे पर वकीलों ने सीएम योगी का घेराव करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

ये भी पढ़ें:

वकीलों ने कलेक्ट्रेट और सर्किट हाउस के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ नारे भी लगाए। मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को समझाकर शांत कराया। वकीलों ने एएसपी कैंट को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया।

यूपी कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यूपी कॉलेज के लिए अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि एक प्रस्ताव तैयार करिए। यूपी कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनने में समय नहीं लगेगा। हम तैयार हैं।

ये भी पढ़ें  पूर्व सांसद अंजू बाला का बुलडोजर डांस वीडियो वायरल, राजनीतिक हलकों में हलचल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link