Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश : देवास में मिल्क पार्लर दुकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

देवास, 21 दिसम्बर 2024

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार तड़के एक मिल्क पार्लर-सह-घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि नयापुरा इलाके में स्थित परिसर में सुबह करीब 4.45 बजे आग लग गई।

नाहर दरवाजा पुलिस थाना प्रभारी मंजू यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हमें नयापुरा में एक दूध पार्लर में आग लगने की सूचना मिली और उसी परिसर में एक परिवार रह रहा था।”

उन्होंने कहा कि पीड़ितों, एक दंपत्ति और उनके दो बच्चों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें  व्यापारियों की हुंकार : एकजुट होगा बाजार तो हर समस्या पर पड़ेगी मार, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link