Madhya Pradesh

Indore: शेयर बाजार में हुआ नुकसान तो बना लुटेरा, खींचने लगा महिलाओं के गले से चेन-मंगलसूत्र

इंदौर, 05 नवंबर, 2024
इंदौर की कनाडिया पुलिस ने एक ऐसे शातिर चेन लुटेरे को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो कि इंदौर की डीएवीवी से एमबीए की पढ़ाई कर शेयर मार्केट में नुकसान हो जाने से चेन स्नेचर बन गया और दो थाना क्षेत्र में सुनसान जगहों पर सिर्फ महिलाओं को टारगेट कर तीन जगह चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से लुटे गये करीब 13 लाख रुपए के 13 मंगलसूत्र व चोरी किया मोबाईल पुलिस ने जब्त किए गए हैं।

दरअसल फरियादी ममता यादव निवासी सर्वसम्मपन्न नगर ने कनाडिया पुलिस को शिकायत की थी कि शाम करीब 06 बजे पैदल अपने घर जा रही थी तो जुपिटर स्कूटी पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति मेरे गले में पहना मंगलसुत्र छीनकर भाग गया। वहीं, पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की ओर घटना स्थल ओर उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक बार फिर सीसीटीवी पुलिस के लिए कारगर साबित हुए और उसी सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पकड़े गए आरोपी महेश हरिसिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने एमबीए की पढ़ाई इंदौर के डीएवीवी से पूरी की थी शेयर मार्केट में भारी नुकसान हो जाने से परेशान चल रहा था, जिस कारण महिलाओं को सुनसान जगह पर देख चैन स्नेचिन की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया था इसी के साथ आरोपी वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे हुए 13 सोने के मंगलसूत्र बरामद किए हैं। बहरहाल पुलिस द्वारा अन्य चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : सरकार लेगी 25,000 करोड़ रुपये उधार, विपक्ष बोला जब राज्य की संपत्तियां बेची जा रही हैं तो उधार क्यों ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link