Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : हंसी-मजाक मे कंबलों के ढेर पर लगा रहा था फ्रंट रोल, आचानक टूट गई गर्दन… हुई दर्दनाक मौत, देखें Video!

नीमच, 20 दिसम्बर 2024

नीमच जिले के एक युवक की हंसी-मजाक के बीच गर्दन टूटने का वीडियो सामने आया है। ये घटना 13 दिसंबर की है। जब 18 साल का युवक महाराष्ट्र के बेलापुर में फेरी लगाकर कंबल बेचने का काम करने गया था। युवक सुबह-सुबह अपने साथियों के सामने बाहर रखे कंबलों पर फ्रंट रोल लगा रहा था। एक फ्रंट रोल तो सही लगा दिया फिर दूसरी बार मे गलती से उसका सिर जमीन से टकरा गया और बेसुध हो गया।

इसके बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे अहमदाबाद के अस्पताल ले जाया गया। वहां 6 दिन चले इलाज के बाद 18 दिसंबर की शाम 5 बजे उसकी मौत हाे गई। मौत की वजह गर्दन की हड्डी टूटना बताई जा रही। युवक का गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को दोपहर करीब 1 बजे नीमच के भदाना गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एमपी के दमोह में खौफनाक घटना, पहले शिक्षक से 4 लाख लूटे फिर पेट्रोल डाला जिंदा जला दिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link