Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : बहन को लेने जा रहे थे ससुराल, बीच सड़क कार अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, 3 घायल

कालापीपल, 25 नबंवर 2024

बहन को ससुराल लेने जा रहे भाई की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। जानकारी अनुसार सोमवार को बेहरावल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलटी मार गई, हादसा इतना भयानक था कि कार 3 से 4 बार पलटी मार गई। वही घटना के दौरान कार में 4 युवक सवार थे जिसमें 3 युवक गंभीर रुप घायल हुए हैं, वही 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि कालापीपल में 3 दिन पूर्व मृतक की बहन की शादी हुई थी वही सोमवार को युवक कालापीपल से निपानिया खंजर अपनी बहन को लेने जा रहे थे। इस दौरान बेहरावल के समीप सामने से आ रही बाइक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलटी मार गई। घटना में कैलाश विश्वकर्मा पत्रकार के बेटे अरमान विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष की मौत हुई है।वही गंभीर रूप घायल 3 युवकों को इलाज के लिए कालापीपल से भोपाल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें  महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने थाइलैंड को रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link