CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : पति-पत्नी का झगड़ा बना परिवार के लिए काल, पिता ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, पत्नी को किया घायल

बड़वानी, 24 नबंवर 2024

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक पति ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी तीन साल की बेटी और पांच साल के बेटे पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बरला थाना क्षेत्र के चिचामाली फलिया गांव के अंतर्गत हुई इस घटना में आरोपी ने पत्नी को घायल कर दिया और खुद को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। बरला थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने बताया कि आरोपी संजय सिंह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले के गनवरिया गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि सिंह की पत्नी भारती उससे झगड़ा होने के बाद एक सप्ताह पहले चिचामाली फलिया में अपने मायके आ गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शनिवार को उनके घर पहुंचा और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमले किये और खुद को भी घायल कर लिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि आरोपी का सेंधवा सामुदायिक केंद्र में इलाज जारी है। वहीं, उसकी पत्नी की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: पुराने डीजल वाहनों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link