Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : भिंड में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, 2 घायल

भिंड, 21 फरवरी 2025

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार सुबह एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर सुबह करीब पांच बजे हुई, जब पीड़ित कार सवारों में से एक के भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे।भिंड के पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। उन्होंने बताया कि उमेश राठौर, मंगल राठौर (28) और आकाश राठौर (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित आकाश के भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दो घायलों धीरज राठौर (22) और महेंद्र राठौर (20) को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में भीड़ और भगदड़ पर जिलों में अफसर अलर्ट, हाइवे पर रोके गए श्रद्धालुओं के वाहन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link