Madhya Pradesh

एमपी के दमोह में खौफनाक घटना, पहले शिक्षक से 4 लाख लूटे फिर पेट्रोल डाला जिंदा जला दिया

दमोह, 17 मई 2025

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसमें एक शिक्षक को लूटपाट के बाद लुटेरों ने पेट्रोल डाला जिंदा जला दिया। जानकारी अनुसार दमोग जिले में गुरुवार रात को यह वीभत्स घटना घटी फिलहाल इस मामले में अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर लूट की घटना ने कैसे एक जघन्य हत्या का रूप ले लिया।

पीड़ित व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय राजेश त्रिपाठी एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक शिक्षक के रूप में हुई है। पीडित शिक्षक जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी और भोपाल से 270 किमी दूर सुनवाहा गांव में रहते थे। पीडित के भाई मुकेश ने पुलिस को बताया कि राजेश सुनवाहा से 20 किलोमीटर दूर हट्टा कस्बे में गए थे और 4 लाख रुपए नकद लेकर घर लौट रहे थे, तभी नहर के पास उन्हें कुछ लोगों ने रोक लिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार लुटेरों ने रोकने के बाद पीडित की पिटाई की, फिर नकदी लूटी, और उसके बाद उन पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पीडित के भाई मुकेश ने बताया कि उसके भाई ने मरते समय उसे फोन करके बताया कि कुछ लोगों ने उसे आग लगा दी है। अस्पताल पहुंचने पर शिक्षक को मृत घोषित कर दिया गयामुकेश अन्य परिवार के सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राजेश को गंभीर रूप से जला हुआ पाया।राजेश को हाटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर जलन को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

राजेश के भाई ने पुलिस को सूचना दी और एक टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने और फोरेंसिक नमूने लेने के लिए भेजा गया। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और एक बैग बरामद किया गया।राजेश की मोटरसाइकिल नहर के किनारे खड़ी मिली, जहां जली हुई मिट्टी से पता चलता है कि उसे आग लगाई गई थी।दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “फिलहाल हम उनके परिवार के बयानों के आधार पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में सघनता से जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति को कॉपी सौंपी...थोड़ी देर में नौवां बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, संसद पहुंचे मोदी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link