Entertainment

वीजा रिजेक्ट हुआ तो उर्फी जावेद नहीं जा पाईं कांस फिल्म फेस्टिवल, बोलीं- ‘रेड कार्पेट पर वॉक करना बड़ी बात नहीं’

मुंबई | 17 मई 2025

सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी फैशन के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में हिस्सा नहीं ले पाईं। फ्रांस के कांस शहर में हो रहे इस प्रतिष्ठित इवेंट के लिए उनकी ड्रेस तक तैयार थी, लेकिन आखिरी समय पर उनका वीजा रिजेक्ट हो गया। इसके बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि रेड कार्पेट पर चलना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।

उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में लिखा कि कांस जाना आपकी काबिलियत पर नहीं, बल्कि ब्रैंड्स की रणनीति और आपकी जेब पर निर्भर करता है। उन्होंने खुलासा किया कि कई बड़े ब्रैंड्स रेड कार्पेट का टिकट खरीदते हैं और इसे इंफ्लुएंसर्स या सेलेब्स को देकर वहां अपना प्रमोशन कराते हैं। कोई भी व्यक्ति पैसे देकर खुद के लिए भी टिकट खरीद सकता है।

उन्होंने लिखा, “कांस का रेड कार्पेट किसी उपलब्धि से कम नहीं दिखाया जाता, लेकिन असलियत में यह प्रमोशन का एक जरिया है। जब तक आपकी फिल्म वहां प्रीमियर नहीं हो रही, तब तक यह सिर्फ एक ब्रांडिंग इवेंट है। पैसा है या ब्रैंड है, तो कोई भी वहां वॉक कर सकता है।”

ये भी पढ़ें:

उर्फी जावेद का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग उनके खुलेपन और ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

Advertisement

बिग बॉस ओटीटी से पॉपुलर हुईं उर्फी अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए हमेशा खबरों में रहती हैं। कांस में उनकी मौजूदगी को लेकर उनके फैन्स उत्साहित थे, लेकिन वीजा न मिलने के चलते अब वे इस बार इवेंट से दूर रह गई हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इसका अफसोस नहीं है और वो आगे भी अपने तरीके से खुद को प्रमोट करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें  Bollywood gossip : लम्बे अंतराल के बाद जल्द पर्दे पर नजर आएंगे नाना पाटेकर, बॉलीवुड फिल्म वनवास में करेंगे दर्शकों का मनोरंजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link