Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : ओरछा में मंदिर के बाहर युवती ने किया अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग की कार्रवाई की मांग  

निवाड़ी, 16 दिसम्बर 2024

जिले में स्थित धार्मिक नगरी ओरछा में श्री राम राजा मंदिर के बाहर एक युवती के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस युवती पर कार्यवाही की मांग की है।

लोगों का कहना है कि युवती के द्वारा मंदिर के बाहर भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस करने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जो कृत्य युवती के द्वारा किया गया है, उस पर कार्रवाई की जाना चाहिए, नहीं तो अन्य युवक युवती भी मंदिर के बाहर इस तरह का दुस्साहस कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करेंगे। युवती के द्वारा मंदिर के बाहर अश्लील डांस का वीडियो शूट करने के बाद इसको इंस्टाग्राम पर डाल कर वायरल कर दिया है, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस युवती पर कार्यवाही की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  2 अरब का बिजली बिल देख शख्स को लगा जोर का झटका, शिकायत के बाद हुआ 4,047 रूपये ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link